संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का बिस्तर पर पड़ा मिला शव

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

-सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा गांव में शुक्रवार सुबह घटना की हुई जानकारी संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का बिस्तर पर पड़ा मिला शवसंदिग्ध परिस्थित

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का बिस्तर पर पड़ा मिला शव

सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा गांव स्थित घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग का शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ककरौरा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय राज नारायण पुत्र सिद्धेश्वर दीक्षित अपने घर में अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। जबकि चार बेटियों की शादी हो चुकी है। ग्रामीण रामू के अनुसार मृतक राज नारायण मंगलवार को चक्की पर गेहूं पिसवाने को देने गए थे।

लेकिन उसके बाद गांव में कहीं दिखाई दिए। वह प्रतिदिन सुबह गांव में दूध लेने भी जाते थे, मगर दो दिनों से राम नारायण वहां भी नहीं पहुंचे थे। लगातार दो दिन तक नजर न आने पर ग्रामीणों को चिंता हुई। जब गांव के लोग उनके घर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो राज नारायण का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके बाद घटना की सूचना उन्नाव में रहने वाले उनके बेटे वेद प्रकाश को दी गई। बेटे वेद प्रकाश ने बताया कि करीब तीन माह पहले गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर पड़ोस की महिला मीना पत्नी वीरेंद्र और वेद प्रकाश पत्नी गुड़िया के बीच विवाद व मारपीट हुई थी। मामले में मीना की तहरीर पर पुलिस ने उनके पिता के खिलाफ भी जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद परिवार के अधिकांश सदस्य गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर रहने लगे थे और पिता गांव में अकेले रह रहे थे। मृतक राज नारायण की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। राज नारायण को अविवाहित छोटा बेटा जय प्रकाश दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि बेटे वेद प्रकाश की मांग पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई? इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।