अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत डीएनआर कंपनी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मड़िहान के अदाणी पावर प्लांट में रविवार को डीएनआर कंपनी के मालिक मधुकर की संदिग्ध मौत हो गई। असम निवासी 45 वर्षीय मधुकर वहां कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्यरत थे। उनकी तबियत अचानक बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत डीएनआर कंपनी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

मड़िहान, (मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में रविवार की सुबह डीएनआर कंपनी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असम निवासी 45 वर्षीय मधुकर ददरी में बन रहे अदाणी पावर प्लांट में बतौर कॉन्ट्रैक्टर काम कर रहे थे। उनकी कंपनी डीएनआर प्लांट में निर्माण कार्य करा रही थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे मधुकर कंपनी परिसर में ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं कंपनी मालिक की अचानक हुई मौत से प्लांट में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअदाणी पावर प्लांट में कार्यरत डीएनआर कंपनी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप