दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत पांच पर केस

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

-दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मढ़ा आरोप

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत पांच पर केस

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र के चिउटना गांव में गुरुवार की शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने शुक्रवार की दोपहर में एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर और दो ननदों समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शादी का विवरण

मेंहदावल क्षेत्र के बरईपुर निवासी उर्मिला के अनुसार, उनकी बेटी वंदना की शादी दो नवंबर 2025 को दुधारा क्षेत्र के चिउटना निवासी जितेंद्र के पुत्र सूरज से हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार चार लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी व चेन, मोटरसाइकिल, स्त्रीधन और गृहस्थी का सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के एक-दो माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वंदना को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति सूरज दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करता था। ससुर जितेंद्र पर जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप है। सास तथा ननद रोशनी और सुमन पर अपशब्द कहने, मारपीट करने, खाना नहीं देने और कमरे में बंद करने के आरोप लगाए । उर्मिला का आरोप है कि 10 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वंदना ने फोन कर ससुराल में खुद को असुरक्षित बताया था। कुछ देर बाद सूरज ने फोन कर कहा कि बेटी से आखिरी बार मिल लो। परिजन ससुराल पहुंचे, लेकिन वंदना वहां नहीं मिली। बाद में पुलिस से पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। एसओ अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पति सूरज, ससुर जितेंद्र, सास और ननद रोशनी और सुमन के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम हैंगिंग से मौत होना आया है। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जितेंद्र और उर्मिला की बेटी का नाम क्या है?−
जितेंद्र और उर्मिला की बेटी का नाम वंदना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत पांच पर केस