वेटर की संदिग्ध हालत में मौत, छत पर मिला शव

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के चंपावत के 54 वर्षीय राम सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उनका शव किराए के मकान की छत पर मिला। प्रारंभिक जांच में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव ले लिया।

वेटर की संदिग्ध हालत में मौत, छत पर मिला शव

उत्तराखंड के चंपावत निवासी 54 वर्षीय राम सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव आवास विकास कॉलोनी स्थित किराए के मकान में छत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए हैं। शुरुआती जांच में पैर रपटकर गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहा घाट थाना क्षेत्र के गांव रेगड़ू छंदा निवासी राम सिंह पुत्र बलवंत सिंह बीती एक जून को नौकरी की तलाश में अमरोहा शहर में आए थे।

करीब एक महीने से वह अतरासी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी कर रहे थे व आवास विकास कॉलोनी प्रथम में एक फौजी के मकान में दीपक व एक अन्य व्यक्ति के साथ किराए के मकान में रहते थे। शनिवार सुबह में राम सिंह का शव छत पर पड़ा मिला। शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं था। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ रहने वाले दोनों लोगों से पूछताछ कर राम सिंह की मौत की सूचना परिजनों को दी व शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरोहा पहुंचे परिजन कार्रवाई से इनकार कर शनिवार दोपहर शव घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात अत्यधिक गर्मी होने के कारण राम सिंह सोने के लिए छत पर गया था, पैर रपटने के कारण गिरने से मृत्यु हुई है। परिजन कानूनी कार्रवाई से इनकार कर शव घर ले गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवेटर की संदिग्ध हालत में मौत, छत पर मिला शव