संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
उचौलिया क्षेत्र के गांव मढ़िया में 32 वर्षीय विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। पति राहुल गौतम नौकरी के कारण गैर प्रांत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इसे पहली दृष्टि में आत्महत्या माना जा रहा है।

पसगवां। थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव मढ़िया में रविवार को 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रीति पत्नी राहुल गौतम का शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लिया। बताया गया कि मृतका का पति राहुल गौतम नौकरी के सिलसिले में पिछले कई माह से गैर प्रांत में रह रहा है। प्रीति का मायका मैगलगंज में है। थानाध्यक्ष अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।


