लोइया गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लोइया गांव में 30 वर्षीय युवक सद्दाम हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार रात खाना खाकर सोने गए सद्दाम मंगलवार सुबह मृत पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शादी दो माह पूर्व हुई थी, और परिवार में शोक का माहौल है।

लोइया गांव में सोमवार रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोइया निवासी नासिर ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई 30 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र ताहिर अली सोमवार रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने के लिए गए थे। मंगलवार सुबह उसका भाई मृतक मिला। मृतक की दो माह पूर्व बड़ा मवाना निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। दो दिन पहले शनिवार को ही उसकी भाभी मायके से आई थी।
भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


