आशा कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र की आशा कॉलोनी में 25 वर्षीय सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उसके पति अमन के साथ विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी का गला दबाया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आशा कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

कोतवाली क्षेत्र की आशा कॉलोनी में सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोदीनगर की रहने वाली बताई जा रही है। उसका पति अमन नवरंगपुरी का निवासी है। दोनों की शादी को एक वर्ष से अधिक समय हो चुका था तथा उनका दो माह का एक पुत्र भी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अमन ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें