बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज उत्पीड़न का आरोप

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज उत्पीड़न का आरोप

बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज उत्पीड़न का आरोप

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बगठारी में 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अहमदगढ़ थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की पहचान सुषमा 25 वर्ष पत्नी निखिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुषमा का पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर सुषमा मानसिक रूप से परेशान रहती थी।बेटी

की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विशंभर दयाल का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज उत्पीड़न का आरोप