डीएवी कॉलेज में छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मोतिहारीरक्सौल के वीरगंज महानगरपालिका-22 निवासी 18 वर्षीय छात्र आर्यन सिंह की डीएवी कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कॉलेज परिसर में गंभीर रूप से घायल पाए गए थे और अस्पताल पहुँचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

रक्सौल,एसं। ललितपुर के जावलाखेल स्थित डीएवी कॉलेज में अध्ययनरत पर्सा के वीरगंज महानगरपालिका-22 निवासी छात्र आर्यन सिंह (18)की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। प्लस टू में पढ़ाई कर रहे आर्यन मंगलवार की सुबह कॉलेज परिसर में ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सुमेरु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक हस्तलिखित नोट मिलने की भी सूचना है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही नोट के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की गई है।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


