संदिग्ध परिस्थितियों में घर में युवक की फंदे से लटकता मिला शव
सद्दरपुर, अंबेडकरनगर में एक युवक अजय (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली। वह जन सेवा केंद्र पर सहायक था और अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। परिजनों का रोना-धोना शुरू हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सद्दरपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता।अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही में शुक्रवार की सुबह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब यह खबर फैली कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की घर में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही निवासी दलित अजय (25 वर्ष )पुत्र पतिराम मखदूम नगर में एक जन सेवा केंद्र पर सहायक का काम करता था वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था ।शुक्रवार सुबह लगभग 5:00 बजे परिजनों ने उसे घर के अंदर दुपट्टे से लटकता देखा जिससे परिजनों में रोना धोना शुरू हो गया यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और कुछ ही समय में घर पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गये ।
सूचना पर अलीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतरवा कर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज भेज दिया ।मृतक के परिवार में चार भाई क्रमश: राममगन ,राजकुमार, राम लगन व रामू तथा माता लाली देवी है ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है ।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

