आय से अधिक संपत्ति मामले में डीपीओ निलंबित
सहरसा, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग ने सaran के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर हरिजन को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। जांच के अनुसार, हरिजन ने अपनी वैध आय से 62,20,550 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है।

सहरसा, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग ने सारण, छपरा में पदस्थापित तत्कालीन प्राविधिक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा), माध्यमिक शिक्षा, सहरसा अजित अमर हरिजन को विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबित पदाधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप में विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी है।
प्रकरण का विवरण
शिक्षा विभाग द्वारा जारी संकल्प संख्या 03 आ1-02/2026/510739, 23 सितंबर के अनुसार, यह कार्रवाई जिलाधिकारी सारण के पत्रांक-253 28 अप्रैल के आलोक में की गई है। जिसमें परिवादी रवि कुमार राम के परिवाद की जांच कराई गई थी। जिलाधिकारी सारण द्वारा गठित आरोप पत्र विभाग को भेजा गया। इसके बाद विभाग ने पत्रांक-450174 दिनांक 30 जुन द्वारा पदाधिकारी से लिखित स्पष्टीकरण की मांग की और आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना से जांच कराई। जिलाधिकारी छपरा ने अपने पत्रांक-394 23 जुन 2026 द्वारा अजीत अमर हरिजन के विरुद्ध साक्ष्य सहित आरोप को सही पाया। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने अपने पत्रांक-5625 सात अगस्त द्वारा बताया कि पदाधिकारी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के आरोप में सात अगस्त को चार स्थानों पर तलाशी / छापेमारी की गई और प्रथम दृष्टा मामला सत्य पाया गया।
सम्पत्ति की जांच
72.35 फीसदी से अधिक संपत्ति का खुलासा: आर्थिक अपराध द्वारा मामले में थाना कांड संख्या 17/28 5 अगस्त 2026 धारा-13(1)(बी) सहपठित धारा-13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई । जांच में पाया गया कि डीपीओ अजीत अमर हरिजन ने अपने वैध आय से 62,20,550 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। जो उनके वैध आय से 72.35 प्रतिशत अधिक है। इसे बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के नियम-3(1) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का उल्लंघन माना गया। शिक्षा विभाग ने विभाग ने निलंबित पदाधिकारी पर आरोप पत्र एवं अनुशासनिक कार्यवाही का संकल्प गठित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक का कार्यालय तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर किया गया है।


