कांड के वादी को धमकाने के आरोप में चौकीदार निलंबित

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

नवादा जिले के रजौली थाने के चौकीदार मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस पर आरोप है कि उसने एक वादी को थाना परिसर में धमकाया। वादी ने इसके खिलाफ आईजी से शिकायत की थी। मामले में जांच चल रही है जबकि वादी को इंसाफ की उम्मीद है।

कांड के वादी को धमकाने के आरोप में चौकीदार निलंबित

नवादा जिले के रजौली थाने में पदस्थापित चौकीदार मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर मामले की जांच के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। मनोज कुमार पर एक कांड के वादी को थाना परिसर के भीतर धमकाने का आरोप था।

मामले की शिकायत

इस मामले में रजौली थाना कांड संख्या-364/26 के वादी रजौली थाना क्षेत्र के करणपुर गांव के नरेश प्रसाद यादव द्वारा आईजी के समक्ष शिकायत की गयी थी। मामला 15 जून 2026 का है। वादी का आरोप है कि वह उस दिन अपने मामले की अद्यतन स्थिति का पता लगाने थाने गया था। उस वक्त चौकीदार मनोज कुमार थाने पर मौजूद था। उसने वादी को धमकी दी थी कि यहां नजर मत आना। साथ ही आरोप यह भी है कि उसने कहा कि तुम्हारे पुत्र को उसी ने मरवाया है। धमकी दी कि तुम्हारे पूरे परिवार को वह मरवा देगा। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। नरेश द्वारा मामले की शिकायत आईजी से की गयी थी। जिसके बाद उन्होंने रजौली एसडीपीओ को जांच करने का आदेश दिया था।

चौकीदार का निलंबन

रजौली के एसएचओ रंजीत कुमार ने चौकीदार के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कई बिन्दुओं पर फिलहाल जांच चल रही है।

इंसाफ की उम्मीद

वादी नरेश को इस मामले में अब भी इंसाफ की दरकार है। नरेश के मुताबिक उसके 15 वर्षीय बेटे अश्विनी कुमार उर्फ गोलू की मौत इलाज के दौरान 15 जुलाई 2025 को बिहारशरीफ के एक अस्पताल में हो गयी थी। इससे पूर्व इस मामले में उसके द्वारा रजौली थाने में उसके बेटे के घायल होने के संबंध में 08 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया था। इसमें रूपेश कुमार समेत सात लोगों को आरोपित किया गया था। नरेश का आरोप है कि घटना के दिन 10 जून को उसके बेटे को करनपुर का रूपेश कुमार जबरन बुलाकर शराब की आपूर्ति के लिए ले गया था। इसके बाद वह बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाया गया। नरेश का आरोप है कि उसके नाबालिग बेटे को आरोपितों द्वारा जबरन शराब के धंधे में धकेला गया। जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गयी। उसने इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध शीघ्र चार्जशीट का अनुरोध किया है। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

प्रश्न और उत्तर

✦मनोज कुमार को क्यों निलंबित किया गया?−
मनोज कुमार को एक कांड के वादी को थाना परिसर में धमकाने के आरोप में निलंबित किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांड के वादी को धमकाने के आरोप में चौकीदार निलंबित