नियंत्रण रेखा के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान द्वारा भेजे गए एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया। यह ड्रोन सोमवार रात सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

राजौरी/जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे एक गांव के ऊपर पाकिस्तान की ओर से आए एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर में एक ड्रोन जैसी वस्तु को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया। उसमें से चमकती हुई लाइट दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि यह संदिग्ध ड्रोन महादेव गैप और कालाल गांव के बीच कुछ देर तक मंडराने के बाद वापस लौट गया।सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं मादक पदार्थों या हथियारों जैसी किसी सामग्री को हवाई मार्ग से गिराया तो नहीं गया। तलाशी अभियान के दौरान हालांकि कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


