बांदा के आरटीओ ने की एआरटीओ कार्यालय की जांच

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग के कार्यालयों में भ्रष्टाचार और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए शासन द्वारा औचक निरीक्षण का आयोजन किया गया। बांदा के आरटीओ उदयवीर सिंह ने कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यों की जानकारी ली। कई सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे कर्मचारियों की कमी और गैर-नियमितता उजागर हुई।

बांदा के आरटीओ ने की एआरटीओ कार्यालय की जांच

फर्रुखाबाद। परिवहन विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बांदा के आरटीओ उदयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति तथा कामकाज की स्थिति को देखा गया। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बांदा के आरटीओ उदयवीर सिंह अचानक फर्रुखाबाद के एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर वहां होने वाले कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी गई。

निरीक्षण के दौरान कैमरों की स्थिति

आठ कैमरे बंद, सिर्फ दो कैमरे ही संचालित मिले निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लगे आठ कैमरे बंद पाए गए, जबकि केवल दो कैमरे ही संचालित मिले। बंद कैमरों को लेकर आरटीओ ने जानकारी ली। बताया गया कि बंद कैमरों को दुरुस्त कराने के लिए मैकेनिक काम कर रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की भारी कमी भी सामने आई। इसके बावजूद उपलब्ध कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली गई और लंबित कार्यों के संबंध में भी पूछताछ की गई। बांदा एआरटीओ ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उनके पटलों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि किस पटल पर किस तरह के कार्य किए जा रहे हैं और आम लोगों से संबंधित कार्यों का निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अपने कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की हिदायत दी। परिवहन कार्यालयों में दलालों की सक्रियता और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी के तहत दूसरे जनपदों के अधिकारियों से कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जा रहा है, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। अचानक होने वाले निरीक्षण से कार्यालयों में अनियमितता करने वालों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। निरीक्षण के दौरान आरटीओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय आने वाले लोगों के कार्यों को नियमानुसार और समय से पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर रखने पर भी जोर दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦उदयवीर सिंह ने किस कार्यालय का निरीक्षण किया?−
उदयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांदा के आरटीओ ने की एआरटीओ कार्यालय की जांच