बरहेट में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
बरहेट में शुक्रवार को विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। दुमका के संयुक्त कृषि निदेशक वरुण कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्थानीय खाद केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बरहेट। बरहेट के विभिन्न खाद दुकानों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। दुमका के संयुक्त कृषि निदेशक जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार, लेखपाल मुकेश कुमार आदि ने स्थानीय साह कृषि केंद्र, एमएस राजकुमार डोकानिया, मोदी फर्टिलाइजर्स उर्वरक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में मौजूद खाद के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


