खिरौना की बेटी सुरभि बनी राजस्व अधिकारी
खिरौना गांव की सुरभि ने बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर राजस्व अधिकारी बनने में सफलता प्राप्त की है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सुरभि ने अपनी शिक्षा संत माइकल स्कूल, पटना वीमेन्स कॉलेज और जेएनयू नई दिल्ली से पूरी की। उनका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करना है।

खिरौना की बेटी सुरभि बनी राजस्व अधिकारी फोटो : सुरभि : सुरभि। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के खिरौना गांव निवासी संजय कुमार उर्फ मुन्ना जी और मीना कुमारी की बड़ी बेटी सुरभि ने बीपीएससी की परीक्षा उतीर्ण कर राजस्व अधिकारी बनने में सफलता हासिल की। इनकी सफलता से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इनके पिता ने बताया कि सुरभि पटना स्थित संत माइकल स्कूल से पहली से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पटना वीमेन्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। जेएनयू नई दिल्ली से पीजी की पढ़ाई की। सुरभि ने बताया कि इनका लक्ष्य यूपीएसएसी परीक्षा कम्पलीट करना है।
इनके पिता जदयू की प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य हैं। जबकि, माता गृहिणी हैं। इनके दादा स्व. केशो सिंह समता पार्टी के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य और जदयू के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। सुरभि के भाई अतुल इंजीनियर हैं। जबकि, छोटी बहन सुनिधि प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। राजेश कुमार, टिट्टू कुमार, ब्रह्मदेव प्रकाश चौधरी व अन्य ने सुरभि सफलता पर बधाई दी है।


