खेल : सूरज ने विश्व विश्वविद्यालय स्क्वॉश चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत रचा इतिहास

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई के 16 वर्षीय सूरज कुमार चंद ने एफआईएसयू विश्व विश्वविद्यालय स्क्वॉश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं, जिन्होंने एक घंटे के रोमांचक फाइनल में हंगरी के बेनेडेक टकाक्स को मात दी। यह पदक उनके पिता के जन्मदिन पर मिला।

खेल : सूरज ने विश्व विश्वविद्यालय स्क्वॉश चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत रचा इतिहास

मुंबई, एजेंसी। सूरज कुमार चंद ने गुरुवार को एफआईएसयू विश्व विश्वविद्यालय स्क्वॉश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मुंबई के 16 वर्षीय सूरज यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने हंगरी के बेनेडेक टकाक्स को एक घंटे पांच मिनट तक चले रोमांचक खिताबी मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 (5-11, 11-8, 11-5, 6-11, 11-4) से पराजित किया। सूरज ने इससे पहले 2024 में दक्षिण अफ्रीका के जोहनिसबर्ग में हुए पिछले संस्करण में कांसा जीता था। सूरज के लिए यह पदक खासा खास जो उनके पिता के जन्मदिन पर मिला। सूरज अगले महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा और मिश्रित युगल में चुनौती पेश करेंगे।

उन्होंने 11 साल की उम्र में स्क्वॉश खेलनी शुरू की थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : सूरज ने विश्व विश्वविद्यालय स्क्वॉश चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत रचा इतिहास