सूरज ने जीता यूपी वीर अभिमन्यु का खिताब

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

खानपुर में नागपंचमी पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के पहलवान सूरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु का खिताब जीता। सूरज ने चार राउंड में विभिन्न पहलवानों को हराकर फाइनल में विजय प्राप्त की। उन्हें 1 लाख रुपये और उपाधि के साथ सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 17 अगस्त को हुआ।

सूरज ने जीता यूपी वीर अभिमन्यु का खिताब

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में 16 से 17 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के पहलवान सूरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु का खिताब अपने नाम किया। वीर अभिमन्यु टाइटल बाउट में 190 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सूरज ने पहले राउंड में गोरखपुर हॉस्टल के सुमित, दूसरे में स्पोर्ट्स कॉलेज के आकाश यादव, तीसरे में मऊ के मुकेश यादव और चौथे राउंड में गोरखपुर के मुकेश यादव को हराया। क्वार्टर फाइनल में सैफई के दीपेंद्र, सेमीफाइनल में वाराणसी के शिवम और फाइनल में गोरखपुर के जनार्दन को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

खिताब जीतने पर सूरज को एक लाख रुपये और वीर अभिमन्यु की उपाधि से सम्मानित किया गया। विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रामकरन इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। सूरज की उपलब्धि पर खेलप्रेमियों में खुशी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसूरज ने जीता यूपी वीर अभिमन्यु का खिताब