किशोर न्याय अधिनियम की समीक्षा पर बैठक आज से

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी यूनिसेफ के सहयोग से शनिवार और रविवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श बैठक आयोजित करेगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा बाल अधिकार विशेषज्ञ किशोर न्याय अधिनियम-2025 के लागू होने की समीक्षा करेंगे और बच्चों की सुरक्षा तथा न्याय तक पहुंच मजबूत करने की प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।

किशोर न्याय अधिनियम की समीक्षा पर बैठक आज से

सुप्रीम कोर्ट शनिवार और रविवार को किशोर न्याय अधिनियम-2025 के लागू होने की समीक्षा करने और अगले दशक में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चुनौतियों और प्राथमिकताओं की पहचान करने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श बैठक आयोजित करेगा। इसका आयोजन यूनिसेफ के सहयोग से सुप्रीम कोर्ट की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में होने वाले इस परामर्श बैठक का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत करेंगे। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और बाल अधिकार विशेषज्ञ एक साथ आएंगे।

वे कानून को लागू करने में हुई प्रगति और बच्चों के लिए न्याय तक पहुंच को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशोर न्याय अधिनियम की समीक्षा पर बैठक आज से