सुप्रीम कोर्ट टीटीजेड संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नोट:::::पहले यह खबर:::::टीटीजेड संबंधी लंबित मामलों की सुनवाई एकसाथ होगी:::::शीर्षक से जारी की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट टीटीजेड संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ताज संरक्षित जोन (टीटीजेड) संबंधी याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। केंद्र और राज्य ने शीर्ष अदालत द्वारा अक्तूबर 2024 में पारित उस आदेश में बदलाव की मांग की है, जिसमें टीटीजेड में नए उद्योगों की स्थापना और मौजूदा उद्योगों के विस्तार पर रोक लगा दी थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया। यूपी सरकार की ओर से बताया गया कि उनकी अर्जी जिसमें शीर्ष अदालत के अक्तूबर 2024 के उन निर्देशों में बदलाव की मांग की गई थी जो कुछ समय से लंबित है।

यूपी सरकार ने कहा कि उसने ताज संरक्षित क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित एक व्यापक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। साथ ही पीठ से आग्रह किया कि सभी लंबित अर्जियों और संबंधित रिपोर्टों पर एक साथ विचार किया जाए। अटार्नी जनरल वेंकटरमणी ने पीठ से कहा कि यूपी सरकार की एक गंभीर चिंता है। केंद्र ने भी आदेश में कुछ बदलाव की मांग करते हुए एक अर्जी दायर की है। उद्योगों के संबंध में एक विजन डॉक्यूमेंट है। उन सभी को एक साथ सूचीबद्ध किया जा सकता है। पीठ ने कहा कि इन मुद्दों के व्यापक प्रभावों को देखते हुए केंद्र और यूपी सरकार की मांग के साथ-साथ केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति की ओर से पेश रिपोर्टों की समग्र रूप से जांच की जानी चाहिए। पीठ ने संबंधित मामलों के पूरे समूह को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।