टीटीजेड संबंधी लंबित मामलों की सुनवाई एकसाथ होगी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की टीटीजेड से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अगले हफ्ते तय की है। अदालत ने सभी लंबित मुद्दों पर विचार करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जबकि केंद्र ने आदेश में बदलाव की मांग की है।

टीटीजेड संबंधी लंबित मामलों की सुनवाई एकसाथ होगी

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की टीटीजेड संबंधी याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। अदालत ने कहा कि टीटीजेड में औद्योगिक गतिविधि से जुड़े सभी लंबित मुद्दों पर एक साथ विचार किया जाएगा। याचिका में ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में औद्योगिक गतिविधि को नियमित करने वाले कोर्ट के निर्देशों में बदलाव की मांग की गई थी। यह मामला अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के सामने रखा। सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार ने पीठ को बताया कि उसने ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन (टीटीजेड) में औद्योगिक गतिविध से जुड़ी एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की है और अनुरोध किया कि पीठ सभी लंबित याचिकाओं और संबंधित रिपोर्टों पर एक साथ विचार करे।

केंद्र की ओर से कहा कि यूपी राज्य की एक गंभीर चिंता है। हमने आदेश में कुछ बदलाव की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। पीठ ने संबंधित मामलों के पूरे बैच को अगले हफ्ते सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।