महिला पत्रकार को धक्का मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दी है, जिसमें आरोप लगाया गया कि 12 अक्तूबर को अदालत तक निकाले गए मार्च के दौरान राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने जल्द सुनवाई का आग्रह किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि मामले पर 26 या 27 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। याचिका में आरोप लगाया गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर 12 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च के दौरान कथित तौर पर एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाया गया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने याचिका का उल्लेख करते हुए इस पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया। पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताते हुए कहा कि मामले पर 26 या 27 अक्तूबर को सुनवाई की जाएगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता भाटिया ने कहा कि अदालत परिसर में एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे पहले गुरुवार को पीठ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), दिल्ली के प्रदर्शनों, 12 अक्तूबर के मार्च और पत्रकारों तथा वकीलों पर कथित हमले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की थी। भाटिया ने गुरुवार को भी पीठ के समक्ष गर्भवती महिला पत्रकार के मामले पर भी विचार करने का आग्रह किया था।


