राजनीतिक दलों के नकद चंदे पर आज होगी सुनवाई
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राजनीतिक दलों को मिलने वाले नकद चंदे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में आयकर अधिनियम के तहत 2,000 रुपये से कम नकद चंदे को गुप्त रखने की वैधता को चुनौती दी गई है। इससे मतदाताओं को चंदा देने वाले की जानकारी नहीं मिल पाती।

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राजनीतिक दलों को मिलने वाले नकद चंदे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में आयकर अधिनियम के उस प्रावधान की वैधता को चुनौती दी गई है जिसमें इन दलों को पहचान गुप्त रखते हुए 2,000 रुपये से कम का नकद चंदा दिया जा सकता है। याचिका में कहा गया है कि यह प्रावधान मतदाताओं को चंदा देने वाले की अहम जानकारी से वंचित करता है। यह भी अनुरोध किया गया है कि वह निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए जाएं कि यह शर्त तय की जाए कि कोई भी राजनीतिक दल नकद में कोई रकम नहीं ले सकता।
कोर्ट ने इससे पहले केंद्र, निर्वाचन आयोग और अन्य को नोटिस जारी कर मामले में जवाब-तलब किया था।


