घुड़सवारी टीम चयन संबंधी सुनवाई टली

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने घुड़सवार अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की एशियाई खेलों में चयन न होने के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई अगले हफ्ते करने का निर्णय लिया। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए यह याचिका दायर की गई है। जजों ने कहा कि मामले की फाइलें देर रात मिलीं।

घुड़सवारी टीम चयन संबंधी सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह घुड़सवार अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। दोनों घुड़सवारों ने जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम में चयन न किए जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले में दखल न देने के निर्णय को चुनौती दी है। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने घुड़सवारों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह और राहुल मेहरा से कहा कि जजों ने केस की फाइलें नहीं देखी हैं, क्योंकि वे उन्हें देर रात मिली थीं। पीठ ने कहा कि माफ कीजिए, हम इसे अगले हफ्ते सुनेंगे।

केस की फाइलें हमें देर रात मिलीं। कोई उपयुक्त पीठ इसे देख सकती है। इसके साथ ही पीठ ने मामले को अगले हफ्ते के लिए सूचीबद्ध कर दिया। एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें