72825 शिक्षक भर्ती पर जल्द निर्णय आने कीउम्मीद
वर्ष 2011 की 72,825 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शेष 6,170 पदों पर नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका की सुनवाई जारी है। बीएड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के अनुसार, शासन ने 2017 के फैसले के महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन नहीं किया। एसोसिएशन को उम्मीद है कि नवंबर में अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत अपना फैसला सुना सकती है।

इटावा, संवाददाता । वर्ष 2011 की 72,825 प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अवशेष 6,170 पदों पर नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका की सुनवाई चल रही है। बीएड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की प्रबल संभावना है। उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने इस भर्ती का अंतिम फैसला सुनाया था। शासन के अंतिम आदेश के इन महत्वपूर्ण पैराग्राफ्स का अनुपालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह अवमानना का सीधा मामला बना और अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि नवंबर में होने वाली अंतिम सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ सकता है।
इस मौके पर आलोक कुमार,देवेश कुमार, इरफान अहमद, राशिद, धर्मवीर सिंह, रीना यादव,गौरी यादव ,अवध नरेश, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।


