नीट प्रदर्शनकारियों पर हुई एफआईआर होगी वापस
- सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की अर्जी, आज सुनवाई नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट

- केंद्र ने प्राथमिकी हटाने के लिए याचिका दी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कराने की मांग वाली केंद्र सरकार की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। केंद्र ने अदालत से उन छात्रों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को अपनी असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल कर रद्द करने का आग्रह किया है जिनका पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो।केंद्र ने तुरंत सुनवाई की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि पक्षकार आपस में समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
यह घटनाक्रम इसलिए अहम है क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में 5 सितंबर को विरोध मार्च का आह्वान किया है। सीजेपी ने केंद्र सरकार पर 25 जुलाई को किए गए उन वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।


