सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला अदालत बार का चुनाव एक साथ कराने पर मांगा सुझाव

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव एक ही दिन कराने पर सुझाव मांगे हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से कई बार एसोसिएशनों के सदस्य एक से अधिक जगह मतदान नहीं कर सकेंगे। पीठ ने संबंधित बार प्रतिनिधियों से इस प्रस्ताव पर विचार साझा करने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला अदालत बार का चुनाव एक साथ कराने पर मांगा सुझाव

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) , दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) और दिल्ली की जिला बार एसोसिएशन का चुनाव एक साथ कराने के बारे में सुझाव मांगा है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उनका मानना है कि एक ही तारीख पर चुनाव होने से बार के सदस्यों द्वारा कई जगहों पर वोट देने की समस्या का समाधान हो सकता है।भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने इस बारे में एससीबीए, एचसीबीए और जिला बार के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगा है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि एक ही दिन चुनाव कराने से उन वकीलों को, जो कई बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, यह चुनना होगा कि वे किस एसोसिएशन में वोट देना चाहते हैं, बजाय इसके कि वे एक से अधिक एसोसिएशन में वोट दें।

उन्होंने कहा क्यों न पूरे दिल्ली, जिला बार, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चुनाव दिसंबर में एक ही तारीख पर कराए जाएं? क्योंकि दूसरे चुनाव भी दिसंबर में ही हो रहे हैं। अगर आप एक ही तारीख पर चुनाव कराते हैं, तो कई जगहों पर वोट देने और इस तरह की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। वह एक चुनाव ही कई सुधार लाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘एक बार, एक वोट’ और किसी भी हाल में एक तारीख पर, किसी के पास विकल्प हो सकता है। तकनीकी रूप से ‘एक बार, एक वोट’ वाली बात शायद न हो। लेकिन मान लीजिए कोई तीस हजारी का सदस्य है। वह सुप्रीम कोर्ट बार का भी सदस्य है। वह कहता है कि तीस हज़ारी जिला बार के बजाय, मैं सुप्रीम कोर्ट में वोट देना पसंद करूंगा। उसे यहां आने दें, लेकिन वहां नहीं। आप जानते हैं, इस तरह की प्रक्रिया हो सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला अदालत बार का चुनाव एक साथ कराने पर मांगा सुझाव