जंगली कुत्तों से हिम तेंदुओं और अन्य लुप्तप्राय वन्यजीवों को खतरे पर केंद्र से जवाब मांगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने हिम तेंदुए और अन्य लुप्तप्राय वन्यजीवों पर जंगली, आवारा और पालतू कुत्तों से खतरे संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। अदालत ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड और पशु कल्याण बोर्ड से जवाब मांगा है। याचिका में संरक्षित क्षेत्रों में कुत्तों की पहचान, निगरानी और जियो-टैगिंग की मांग की गई है।

जंगली कुत्तों से हिम तेंदुओं और अन्य लुप्तप्राय वन्यजीवों को खतरे पर केंद्र से जवाब मांगा

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिम तेंदुए समेत वन्यजीवों पर जंगली कुत्तों से खतरे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। अदालत ने मामले में केंद्र सरकार, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड, पशु कल्याण बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दतार ने कहा कि लद्दाख, अरुणाचल में हिम तेंदुए और राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और अन्य क्षेत्रों में ब्लैक नेक्ड क्रेन, तिब्बती गधे, ब्लू शीप, गूज जैसे लुप्तप्राय वन्यजीवों पर जंगली कुत्ते हमले कर रहे हैं।

याचिका में वन्यजीवों के आवास और संरक्षित जंगलों में घुसने वाले जंगली कुत्तों, खुले में घूमने वाले आवाीर और पालतू कुत्तों की पहचान करने की भी मांग की गई है। कहा गया है कि निगरानी और कुत्तों की जियो-टैगिंग की जानी चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजंगली कुत्तों से हिम तेंदुओं और अन्य लुप्तप्राय वन्यजीवों को खतरे पर केंद्र से जवाब मांगा