एसबीसी सदस्यों की सीमा बढ़ाने पर विचार करे अटार्नी जनरल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को एक याचिका पर विचार करने के लिए कहा जिसमें राज्य बार काउंसिल की कानूनी सदस्य संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। वकील रोहित पांडे ने वकीलों की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए 25 सदस्यों की सीमा को अपर्याप्त बताया।

एसबीसी सदस्यों की सीमा बढ़ाने पर विचार करे अटार्नी जनरल

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी से उस याचिका पर विचार करने को कहा जिसमें राज्य बार काउंसिल की कानूनी सदस्य संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। अभी 'एडवोकेट्स एक्ट' के तहत इसमें अधिकतम 25 सदस्य हो सकते हैं। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने वकील रोहित पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। पांडे ने दशकों में वकीलों की संख्या में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए स्टेट बार काउंसिल की मौजूदा सदस्य संख्या को अपर्याप्त बताते हुए चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया है कि 25 सदस्यों की सीमा तब तय की गई थी जब 1961 में 'एडवोकेट्स एक्ट' लागू हुआ था।

तब से कई स्टेट बार काउंसिल के वोटरों (वकीलों) की संख्या कई गुना बढ़ गई है। जस्टिस बागची ने कहा कि हम न्यायिक सीमाओं के बारे में अच्छी तरह जानते हैं, और इसीलिए हम अटॉर्नी जनरल से अनुरोध कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि अगर अटॉर्नी जनरल इस मुद्दे पर कोई अलग राय रखते हैं, तो वह इस मामले पर आगे विचार करेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसबीसी सदस्यों की सीमा बढ़ाने पर विचार करे अटार्नी जनरल