मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने से देश में बढ़ रहा है अपराध- जस्टिस दीपांकर दत्ता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के दोषी की समय से पहले रिहाई की याचिका पर सुनवाई के दौरान मौत की सजा कम करने में अदालतों के उदार रवैये पर चिंता जताई। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में एक सीमा तय करने की जरूरत है। पीठ ने अपराधों की बढ़ती संख्या और सजा में नरमी के प्रभाव का उल्लेख किया।

मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने से देश में बढ़ रहा है अपराध- जस्टिस दीपांकर दत्ता

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि गंभीर और दुर्लभत अपराध के दोषियों को दी गई मौत की सजा को कम करने में हमारे उदार रवैये के कारण देश में अपराध बढ़ रहे हैं। शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी को सजा में छूट देकर समय से पहले रिहा करने की मांग पर सुनवाई करते हुए यह मौखिक टिप्पणी की है।जस्टिस दीपांकर दत्ता और शील नागू की पीठ ने कहा कि ‘अदालत को कभी न कभी एक सीमा तय करनी होगी क्योंकि देश अपराधों की बढ़ती संख्या के कारण संकट का सामना कर रहा है।’

पीठ उस याचिका पर विचार कर रही है जिसमें हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे व्यक्ति ने सजा में छूट देकर समय से पहले रिहा किए जाने की मांग की है। जस्टिस दत्ता ने मौखिक रूप से कहा ‘एक समय था जब हत्या के मामलों में सजा ‘दुर्लभतम से दुर्लभ’ सिद्धांत के आधार पर तय की जाती थी, क्योंकि उन दिनों हत्या के अपराध भी कम होते थे। लेकिन अभी ऐसा नहीं है।’ उन्होंने मामले की सुनवाई करते हुए ‘एक ऐसे मामले का जिक्र किया जिसमें एक पिता ने अपनी सबसे बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बच्चों की मां की गवाही के आधार पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, उसकी सजा कम कर दी गई और पैरोल पर बाहर रहने के दौरान, उसने अपने खिलाफ गवाही देने का बदला लेने के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। छोटे बच्चों की गवाही के आधार पर पिता को मौत की सजा सुनाई गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे फिर से कम कर दिया, इस आधार पर कि उसने छोटे बच्चों की हत्या नहीं की थी।’ जस्टिस दत्ता ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के माफ करने वाले रवैये की आलोचना की है। जस्टिस दत्ता ने आगे कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट के माफ करने वाले रवैये की वजह से ही भारत को यह सब झेलना पड़ रहा है... यह सुप्रीम कोर्ट है। इसीलिए हम कहते हैं कि हमारे माफ करने वाले रवैये का कहीं न कहीं अंत होना चाहिए।’

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने से देश में बढ़ रहा है अपराध- जस्टिस दीपांकर दत्ता