नशे का सेवन करने वाला खुद पीड़ित है : सुप्रीम कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को केवल सजा देने के बजाय ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने पर ध्यान देना चाहिए। मुकदमे के दौरान जेल में रहने से वे तस्करी के नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। अदालत ने सबूतों के अभाव और सह-आरोपी के बयान पर निर्भर मामले में एक महिला के खिलाफ एनडीपीएस मुकदमा बंद कर दिया।

नशे का सेवन करने वाला खुद पीड़ित है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले को पीड़ित बताते हुए कहा कि उन्हें सजा देने के बजाय सप्लाई चेन तोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने आगाह किया कि ड्रग्स का सेवन करने वालों पर मुकदमा चलाने और ट्रायल के दौरान जेल में रखने से इसके बुरे नतीजे सामने आ सकते हैं क्योंकि वे ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो उन्हें ड्रग्स के धंधे में और गहराई तक धकेल सकते हैं। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि ‘ड्रग्स का सेवन करने वाले पीड़ित होते हैं और ऐसे पीड़ितों पर मुकदमा चलाने से मामला और बिगड़ सकता है।

ट्रायल के दौरान जेल में रहने से पीड़ित सप्लाई चेन का हिस्सा बन सकता है क्योंकि जेल में बने संपर्कों की वजह से ऐसा हो सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि कानून को लागू करने वाले एजेंसियों का ध्यान नशीले पदार्थों की उपलब्धता को रोकने और सप्लाई चेन को तोड़ने पर होना चाहिए, न कि सिर्फ इसका सेवन करने वालों को सजा देने पर। शीर्ष अदालत ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत एक महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमा बंद करते हुए यह टिप्पणी की है।सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी महिला को एनडीपीएस मामले में चौथा आरोपी बनाया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वह कॉलेज के पास दो लोगों के पास गई और गांजे वाला एक पैकेट लिया, जिसे उसने अपने बैग में रख लिया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया, जबकि दो कथित विक्रेताओं के पास उनकी स्कूटी में अधिक मात्रा में गांजा मिला। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के बयानों से पुष्टि हुई कि महिला या उसके बैग से कोई प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि यह पूरा मामला सह-आरोपी के बयान और आरोपी महिला के अपने कबूलनामे पर टिका है, इसलिए ऐसे हालात में मुकदमा जारी रखने का कोई औचित्य या लाभ नहीं होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनशे का सेवन करने वाला खुद पीड़ित है : सुप्रीम कोर्ट