आयुष हेल्थ सेंटर के संचालन पर सहमति

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर में संचालित आयुष हॉलिस्टिक वेलनेस सेंटर की सेवाएं जारी रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के बीच समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया गया। इसका उद्देश्य न्यायाधीशों और कर्मचारियों को आयुर्वेद आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

आयुष हेल्थ सेंटर के संचालन पर सहमति

नई दिल्ली, प्रसं। सुप्रीम कोर्ट परिसर में संचालित आयुष हॉलिस्टिक वेलनेस सेंटर की सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया गया। एमओयू का आदान-प्रदान सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार सतीश कुमार अरोड़ा और एआईआईए के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और एआईआईए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह वेलनेस सेंटर आयुष मंत्रालय के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आयुर्वेद आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं और वेलनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

एमओयू के नवीनीकरण से केंद्र की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआयुष हेल्थ सेंटर के संचालन पर सहमति