ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए SC ने जारी किए ये 37 नाम

हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए SC ने जारी किए ये 37 नाम

उच्चतम न्यायालय कोलेजियम ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के 37 अतिरिक्त जजों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। आपको बता दें कि इनकी जजों की सिफारिश कोलेजियम ने विभिन्न उच्च अदालतों में स्थायी नियुक्ति के लिए की...

 हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए SC ने जारी किए ये 37 नाम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 24 Feb 2018 07:14 AM
ऐप पर पढ़ें

उच्चतम न्यायालय कोलेजियम ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के 37 अतिरिक्त जजों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। आपको बता दें कि इनकी जजों की सिफारिश कोलेजियम ने विभिन्न उच्च अदालतों में स्थायी नियुक्ति के लिए की है।

ये सिफारिशें इलाहाबाद, राजस्थान, केरल, गुजरात और बंबई उच्च न्यायालयों के लिए की गई हैं। कोलेजियम ने एक प्रस्ताव में कहा है कि बंबई, राजस्थान और गुजरात उच्च न्यायालयों के लिए की गई सिफारिशों में से कुछ के खिलाफ उसे शिकायतें मिली थीं लेकिन उसे उनमें कोई आधार नहीं दिखा। 

कोलेजियम ने कल सिफारिशें की थीं और उसे उच्चतम न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित किया गया। कोलेजियम में प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर और न्यायाधीश रंजन गोगोई शामिल हैं।

ये हैं विभिन्न राज्यों के लिए जजों के नाम
गुजरात से डॉ. केजे ठाकर, आरपी ढोलारिया, आशुतोष जे. शास्त्री, बीरेन ए. वैष्णव, अल्पेश वाई. कोगजे, अरविंदसिंह आइ. सुपेहिआ और बीएन करिया के नाम की सिफारिश की गई है। ठाकर फिलहाल ट्रांसफर के चलते इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यरत हैं। कोलेजियम ने कहा है कि वह वहीं कार्य करते रहेंगे।

राजस्थान हाई कोर्ट से जस्टिस गंगाराम मूलचंदानी, दीपक माहेश्वरी, विजय कुमार व्यास, गोवर्धन बारधार, पंजक भंडारी, दिनेश चंद्र सोमनी, संजीव प्रकाश शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी, दिनेश मेहता और विनीत कुमार माथुर के नाम शामिल हैं।

केरल से जस्टिस सतीश निनान, देवन रामचंद्रन, पी. सोमराजन, वी. शिर्के और एएम बाबू और बांबे हाई कोर्ट से जस्टिस प्रकाश डी. नाइक, मकरंद सुभाष कार्णिक, स्वप्न संजीव जोशी, किशोर कैलाश सोनवाने, संगीताराव शामराव पाटिल और नूतन दत्ताराम सरदेसाई को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें