ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर संबंधी याचिका खारिज

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा चिंताओं के कारण एक याचिका खारिज कर दी। याचिका में अदालत के मामले प्रबंधन प्रणाली में इस्तेमाल किए जा रहे फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर को आम लोगों को अध्ययन करने की अनुमति देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुझाव देने का स्वागत किया लेकिन याचिका पर विचार नहीं किया।

ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर संबंधी याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए बुधवार को एक याचिका खारिज कर दी। याचिका में अदालत की मामला प्रबंधन प्रणाली में इस्तेमाल किए जा रहे ‘फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ का आम लोगों को अध्ययन करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वह सुनील आह्या नामक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं है। पीठ ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता के पास सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री या संस्थान के आंतरिक कामकाज में सुधार के लिए कोई उपयोगी सुझाव हैं तो उनका हमेशा स्वागत है।

उन्हें उपयुक्त रूप से शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। ‘फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ (एफओएसएस) का सोर्स कोड आम लोगों के लिए उपलब्ध है और इसके लाइसेंस के तहत किसी को भी इसका इस्तेमाल करने, अध्ययन करने, इसमें बदलाव करने की अनुमति होती है लेकिन गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण इसमें फायरवॉल लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।