सेवानिवृत्त चपरासी को 10 साल तक नहीं मिली पेंशन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने एक चपरासी के पेंशन और लाभ न मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के साथ अन्याय हुआ है और राज्य सरकार से रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। याचिकाकर्ता ने 32 साल तक सेवा की थी और अब स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सेवानिवृत्त चपरासी को 10 साल तक नहीं मिली पेंशन

सुप्रीम कोर्ट ने एक चपरासी को सेवानिवृत्त होने के 10 साल बाद भी पेंशन और अन्य लाभ न मिलने पर हैरानी जताई। शीर्ष अदालत ने इस लापरवाही के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन और न्यायमूर्ति अरुण पल्ली की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के साथ घोर अन्याय हुआ है। पीठ ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे इस देरी, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में रिपोर्ट दाखिल करें। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कई बार कहा है कि पेंशन न तो कोई इनाम है और न ही दान, बल्कि यह पहले दी गई सेवाओं के लिए बाद में किया जाने वाला भुगतान है। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के साथ बहुत अन्याय हुआ है। हम इस मामले को यहीं खत्म करने को तैयार नहीं हैं। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति किसी और कर्मचारी के साथ नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी गौर किया कि याचिकाकर्ता ने 32 साल तक सेवा की थी, वे 71 साल के हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोर्ट ने इस बात पर दुख जताया कि विभाग ने याचिकाकर्ता के मामले में बिल्कुल भी परवाह नहीं दिखाई और अदालत की दखल के बाद ही उनके वाजिब बकाया और एरियर का भुगतान किया गया.

यह था मामला

याचिकाकर्ता 1984 में चपरासी के पद पर नियुक्त हुआ था और करीब 32 साल की सेवा के बाद 2016 में सेवानिवृत्त हुआ। याचिकाकर्ता ने 2018 में पेंशन एवं अन्य लाभ के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। वर्ष 2024 में हाईकोर्ट ने कार्यालय को निर्देश दिया कि वह राज्य सरकार के जवाबी हलफनामे का पता लगाए और उसे रिकॉर्ड पर रखे। हालांकि, इसके बाद मामला सूचीबद्ध नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने अक्तूबर 2025 में जल्द सुनवाई के लिए एक आवेदन दायर किया, जिसे बिना कोई तारीख तय किए अप्रैल 2026 में निपटा दिया गया। इसके बाद, उन्होंने 2024 के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सुप्रीम कोर्ट ने किस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा?−
सुप्रीम कोर्ट ने एक चपरासी को सेवानिवृत्त होने के 10 साल बाद भी पेंशन और अन्य लाभ न मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवानिवृत्त चपरासी को 10 साल तक नहीं मिली पेंशन