हर दवा का मूल्य तय क्यों नहीं करती सरकार : कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं और मेडिकल डिवाइस की कीमतों में मुनाफाखोरी पर चिंता जताते हुए केंद्र से व्यापक समीक्षा करने को कहा। पीठ ने सवाल किया कि लाभ सीमा सिर्फ कैंसर की कुछ दवाओं पर क्यों लागू हो और अन्य दवाओं की कीमतें क्यों नहीं तय की जातीं। सरकार कैंसर की दवाओं की सूची जारी करेगी, जिसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।

हर दवा का मूल्य तय क्यों नहीं करती सरकार : कोर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने देश में दवाओं और मेडिकल डिवाइस की कीमतों में भारी मुनाफाखोरी पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने व्यापारिक लाभ सीमा सिर्फ कैंसर की दवाओं पर लागू करने पर भी अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार हर दवा की कीमत क्यों नहीं तय करती? कोर्ट ने नियमन का दायरा बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्र सरकार से दवा कीमतों की व्यापक समीक्षा के लिए कहा। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ में इस मामले पर सुनवाई हुई। पीठ ने कहा कि केंद्र ने कैंसर की कुछ खास दवाओं पर 30 प्रतिशत लाभ सीमा लगाने का निर्णय लिया है। पीठ ने पूछा, ‘लेकिन यह सिर्फ कैंसर की दवाओं से जुड़ा हुआ है। बाकी दवाओं और पूरे फार्मा बाजार के लिए ऐसा क्यों नहीं किया जाता?’ इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि केंद्र सरकार कैंसर की उन दवाओं की एक सूची जारी करेगी, जिन पर प्रस्तावित लाभ सीमा लागू होगी। इस सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।

दवा कीमतों पर व्यापक नियमन की मांग

पीठ ने स्पष्ट किया कि मरीजों को अनुचित दामों से बचाना जरूरी है और सरकार को पूरी व्यवस्था पर नियंत्रण रखने की पहल करनी चाहिए। पीठ ने कहा, ‘यह जांचना जरूरी है कि क्या मौजूदा कीमत तय करने के तरीके मरीजों को मुनाफाखोरी से बचाते हैं, खासकर तब जब खरीद और बिक्री मूल्य में बहुत अधिक अंतर हो।’ यह सुनवाई किशन चंद जैन की याचिका पर हो रही थी, जिसमें कहा गया है कि ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (2013) के तहत 82 प्रतिशत दवाएं गैर-अनुसूचित श्रेणी में आती हैं, जिससे कंपनियों को मनमानी एमआरपी तय करने की छूट मिलती है। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमतों को लेकर क्या सवाल उठाया?−
पीठ ने सवाल किया कि व्यापारिक लाभ सीमा सिर्फ कैंसर की कुछ दवाओं पर क्यों लागू है और बाकी दवाओं तथा पूरे फार्मा बाजार के लिए ऐसा क्यों नहीं किया जाता।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर दवा का मूल्य तय क्यों नहीं करती सरकार : कोर्ट