एनडीपीएस मामलों के लिए जल्द विशेष कोर्ट बनाएं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे ड्रग-रोधी मामलों में बढ़ती चिंताओं के लिए जल्दी से विशेष अदालतें बनाएं। मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत 449 विशेष अदालतों की आवश्यकता है। सभी अधिकारियों को छह हफ्ते में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

एनडीपीएस मामलों के लिए जल्द विशेष कोर्ट बनाएं

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे ड्रग-रोधी कानून के तहत मामलों में ‘चिंताजनक बढ़ोतरी’ से निपटने के लिए जल्द से जल्द विशेष अदालत बनाएं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 449 विशेष अदालत की जरूरत है। इनमें से 176 पहले से ही काम कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि एनपीपीएस अधिनियम के तहत मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी को देखते हुए, यह जरूरी है कि सभी जरूरी अदालत जल्द से जल्द स्थापित की जाएं।

पीठ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जरूरी कदम उठाएं और इन विशेष अदालत को बनाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएं, और हो सके तो छह हफ्ते में ऐसा करें। सुप्रीम कोर्ट ‘एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई कर रहा था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनडीपीएस मामलों के लिए जल्द विशेष कोर्ट बनाएं