दिल्ली पुलिस अगस्त में वकीलों पर हमले की जांच के लिए एसआईटी बनाए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को अगस्त में बार काउंसिल ऑफ इंडिया परिसर में वकीलों पर कथित हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि 22 अगस्त को शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अदालत ने कहा कि एसआईटी हाईकोर्ट की टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना जांच करे और पूरी होने पर पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने रिपोर्ट पेश करे।

दिल्ली पुलिस अगस्त में वकीलों पर हमले की जांच के लिए एसआईटी बनाए

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे अगस्त में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) परिसर में वकीलों पर कथित हमले की जांच पक्की करें। अदालत ने पुलिस आयुक्त को जांच के लिए एसआईटी गठित करने को कहा है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने अधिवक्ताओं के एक समूह की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। अधिवक्ताओं ने यह याचिका दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 20-21 अगस्त की रात बीसीआई परिसर में अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान कथित हमले, मारपीट की जांच सीबीआई या अन्य एजेंसी को सौंपने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

एसआईटी जांच के निर्देश

सोमवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने बताया कि मामले में 22 अगस्त को आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर नहीं हुई है। अदालत ने कहा, ‘यह पक्का करने के लिए कि घटना की ठीक से जांच हो, दिल्ली पुलिस आयुक्त 22 अगस्त को पुलिस से की गई शिकायत की जांच सुनिश्चित करें और इसके लिए एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन करें। यह टीम मामले की जांच हाईकोर्ट की टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना करे।’ पीठ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पुलिस संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने रिपोर्ट पेश करेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को क्या निर्देश दिया?−
अदालत ने कथित हमले की जांच सुनिश्चित करने और इसके लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली पुलिस अगस्त में वकीलों पर हमले की जांच के लिए एसआईटी बनाए