रेल काउंटर वाले टिकटों पर भी बीमा का लाभ मिले

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे को 27 अक्टूबर से काउंटर पर खरीदे जाने वाले सभी आरक्षित टिकटों पर भी ऑनलाइन टिकटों जैसा बीमा कवर देने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि आदेश का पालन अनिवार्य होगा और इसकी जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड की होगी। निर्देश लागू न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

रेल काउंटर वाले टिकटों पर भी बीमा का लाभ मिले

सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश में रेलवे को काउंटर से खरीदे गए आरक्षित टिकटों पर भी बीमा का लाभ देने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने रेलवे से कहा कि यह बीमा कवर वैसा ही होना चाहिए जैसा ऑनलाइन टिकट खरीदने पर मिलता है। शीर्ष अदालत ने 27 अक्तूबर से काउंटर से खरीदे गए टिकट पर बीमा का लाभ देने को कहा है। न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने आम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन यात्रा के दौरान होने वाली अनहोनी घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

याचिका में उठाए गए मुद्दों में से बीमा कवर भी एक मुद्दा था जो अभी सिर्फ उन यात्रियों मिलता है जो थोड़ी अतिरिक्त रकम देकर ऑनलाइन रेलवे टिकट खरीदते हैं। पिछली सुनवाई पर पीठ ने रेलवे अधिकारियों को ऑफलाइन टिकट खरीदने वालों (जिनमें समाज के सबसे निचले तबके के लोग भी शामिल हैं) को भी यह कवर देने का तरीका बनाने के लिए समय दिया था। हालांकि, जब 6 अक्तूबर को मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने पाया कि निर्देश के बाद भी रेलवे ने कोई कदम नहीं उठाया।शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि हम निर्देश देते हैं कि दो सप्ताह में यानी 27 अक्तूबर से, सभी रेलवे स्टेशनों पर काउंटर से बेचे जाने वाले सभी टिकटों पर भी उसी तरह बीमा कवर दिया जाए जैसे ऑनलाइन खरीदे गए टिकटों पर मिलता है। इस निर्देश का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए और आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड की होगी। पीठ ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेल काउंटर वाले टिकटों पर भी बीमा का लाभ मिले