जेल निरीक्षण के लिए विजिटर्स बोर्ड बनाने का आदेश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे जेलों की निगरानी के लिए 'बोर्ड ऑफ विजिटर्स' का गठन करें। प्रधान जिला जज इस बोर्ड के प्रमुख होंगे। यह आदेश जेलों में भेदभाव की समस्या को सुलझाने के लिए दिया गया है, जिसमें जाति, लिंग, और दिव्यांगता शामिल हैं।

जेल निरीक्षण के लिए विजिटर्स बोर्ड बनाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘आदर्श जेल नियमावली 2016 के ‌अनुसार सभी जिलों में ‘बोर्ड ऑफ विजिटर्स’ बनाने का आदेश दिया है। इस बोर्ड का प्रमुख संबंधित जिले का प्रधान जिला जज होगा। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की पीठ ने जेलों में जाति, लिंग, दिव्यांगता आदि के आधार पर भेदभाव से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। मामले में न्याय मित्र की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ अधिसवक्ता डॉ. एस. मुरलीधर ने मामले में एक स्थिति रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में कहा गया कि किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने अब तक बोर्ड आफ विजिटर्स का गठन नहीं किया है।

जबकि जेल नियमावली 2016 के प्रावधानों के मुताबिक बाहरी तौर पर जेलों की निगरानी के मुख्य तंत्र के रूप में हर जिले और सब-डिविजनल जेल में बोर्ड का गठन किया जाना जरूरी है। रिपोर्ट में कहा गया कि शीर्ष अदालत द्वारा शुकन्या शांता मामले में पारित फैसले में निर्देश दिया था कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) और बोर्ड ऑफ विजिटर्स मिलकर जेलों का नियमित निरीक्षण करेंगे और यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि ‘क्या जेलों में अब भी जाति, लिंग, धर्म, दिव्यांगता के आधार पर कैदियों के साथ भेदभाव किया जाता है।प्रावधान के मुताबिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बोर्ड ऑफ विजिटर्स अपने निरीक्षण की संयुक्त रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपेंगे, जो एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को देंगे। इसी रिपोर्ट पर विचार करते हुए सभी जिलों में बोर्ड आफ विजिटर्स बनाने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश की एक-एक प्रति जल्द से जल्द सभी राज्यों के प्रधान सचिव (गृह) और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेल निरीक्षण के लिए विजिटर्स बोर्ड बनाने का आदेश