बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने मऊ में 14 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले की सुनवाई में देरी पर उत्तर प्रदेश सरकार को मार्च 2023 से जिले में तैनात सभी पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। आरोप तय होने के तीन साल से अधिक समय बाद 54 में से केवल दो गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में 9 साल पहले 14 साल के बच्चे के अपहरण के मामले में तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी महज दो गवाहों के बयान दर्ज होने पर कड़ा रूख अपनाया है। इसे गंभीरता से लेते हुए, शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को मार्च 2023 से अब तक जिले में तैनात रहे सभी पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने 21 सितंबर को जारी आदेश में कहा कि मार्च, 2023 से अब तक जिले में तैनात पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही उन्हें सौंपी गई ड्यूटी, खासकर मुकदमे से जुड़े मामलों में, उनके लापरवाह रवैये के लिए की जाएगी। पीठ ने सरकार को आदेश पारित करने के दिन से दो सप्ताह में कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ‘10 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार जिले के पुलीस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने 29 अगस्त को एक हलफनामा दाखिल किया है। मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने अदालत जिले के मौजूदा पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर से जानना चाहा कि 27 मार्च, 2023 को सभी छह आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय होने के बाद से अब तक कितने गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पीठ ने कहा कि पुलिस अधीक्षक जवाब दिया कि अब 54 गवाहों में से केवल दो गवाहों के बयान दर्ज हुए।

गवाहों की गवाही में देरी पर अदालत की नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताई कि 3 साल से अधिक समय बीतने के बाद भी गवाहों को अदालत में पेश करना सुनिश्चित नहीं किया गया और आज तक केवल दो गवाहों के बयान दर्ज हुए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे हमें कोई संदेह नहीं कि अभियोजन पक्ष, जिसकी जिम्मेदारी गवाहों को अदालत पेश करने की है, आपराधिक मुकदमों के संचालन में अदालत के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने में पूरी तरह से लापरवाह रहा है। असल में, गवाहों को पेश करने की जिम्मेदारी जांच एजेंसी की होती है, और इस मामले में वह एजेंसी जिला पुलिस है।

मऊ अपहरण मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला इसलिए और भी गंभीर हो जाता है क्योंकि, एक तरफ, याचिकाकर्ता के 14 साल के बेटे का सितंबर 2017 को अपहरण कर लिया गया था और आज तक न तो उसे बरामद किया जा सका है और न ही उसके शव मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ, मार्च 2023 में ही आरोपपत्र दाखिल होने और आरोप तय होने के बावजूद, अभियोजन पक्ष /पुलिस ने मुकदमे को पूरा करने में गंभीरता का कोई संकेत नहीं दिखाया है। पीठ ने इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को मऊ जिले में मार्च-2023 से अब तक तैनात सभी पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। पीठ ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि यदि सरकार को यह पता चलता है कि पुलिस अधीक्षकों पर लगाए गए आरोप केवल औपचारिकता मात्र हैं, तो अदालत उस सक्षम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिसने मऊ जिले के उन पुलिस अधीक्षकों को आरोप-पत्र (मेमो) जारी किया था, जो 2023 से इस पद पर रहे हैं। आदेश के अनुपालन में मुख्य सचिव को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई 16 नवंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट पीड़ित बच्चे के पिता की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को क्या आदेश दिया?−
अदालत ने मार्च 2023 से मऊ जिले में तैनात सभी पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चे के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश