सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा आरोपियों के पहचान उजागर करने से रोकने की मांग पर नोटिस जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया। याचिका में आरोपियों को अपमानजनक तरीके से दिखाने वाले कंटेंट को हटाने और उचित दिशा-निर्देश बनाने की मांग की गई है।

सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा आरोपियों के पहचान उजागर करने से रोकने की मांग पर नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा सोशल मीडिया पर आरोपियों के हथकड़ी लगे हुए या पिटाई के फोटो-वीडियो पोस्ट करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका के अनुसार, पुलिस को सोशल मीडिया मंच फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम एवं अन्य पर ऐसे किसी भी कंटेट को पोस्ट करने से रोकने के लिए सरकार को आदेश देने की मांग की गई है, जिनसे आरोपियों की पहचान उजागर होती हो या उन्हें अपमानजनक तरीके से दिखाया जाता हो।

नोटिस की प्रक्रिया

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने केंद्र, सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा मामले में फेसबुक, इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा और एक्स को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा। पीठ ने याचिकाकर्ता हेमेंद्र पटेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन की दलीलों पर विचार करने के बाद यह आदेश दिया।

सोशल मीडिया से पोस्ट को तुरंत हटाने के लिए कहा गया

याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने की मांग की गई कि वे अपने पुलिस सोशल मीडिया हैंडल से उन पोस्ट को तुरंत हटा दें जिनमें आरोपियों के चेहरे या पहचान उजागर होती हो या उन्हें अपमानजनक तरीके से दिखाया गया हो। राज्यों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने-अपने पुलिस संगठनों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश बनाएं, खासकर ऐसे कंटेंट को अपलोड करने से रोकने के लिए जो आरोपियों के चेहरे/पहचान को उजागर करता हो और/या उन्हें अपमानजनक तरीके से दिखाता हो। ताकि भविष्य में ऐसे कंटेंट के पब्लिकेशन को रोका जा सके।

फोटो-वीडियो रोकने के लिए नियम बनाने का अनुरोध

याचिका में ऐसी तस्वीरों या वीडियो का जिक्र किया गया जिनमें आरोपियों को हथकड़ी पहने, रस्सियों से बंधे, लाठियों से पिटते हुए, घुटनों के बल बैठे, घसीटे जाते हुए या सीढ़ियों से नीचे खींचे जाते हुए दिखाया गया। याचिका में सोशल मीडिया कंपनी मेटा और एक्स कॉर्प के लिए उचित नीति और दिशा-निर्देश बनाने के आदेश देने की भी मांग की गई। इससे आरोपियों की पहचान उजागर करने वाला या उनके साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार दिखाने वाला कंटेंट पोस्ट न किया जाए।

संविधान संबंधी प्रश्न

सुप्रीम कोर्ट ने किस विषय पर नोटिस जारी किया?
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा सोशल मीडिया पर आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा आरोपियों के पहचान उजागर करने से रोकने की मांग पर नोटिस जारी