हाई पावर कमेटी के पास बार काउंसिल चुनाव का मामला

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ता महेश तिवारी और प्रयाग महतो के बीच विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने महतो को हाई पावर अपील कमेटी के समक्ष मामला ले जाने का निर्देश दिया। कमेटी को दो सप्ताह में आदेश पारित करने को कहा गया है।

हाई पावर कमेटी के पास बार काउंसिल चुनाव का मामला

धनबाद, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ता महेश तिवारी और प्रयाग महतो के बीच निर्वाचन को लेकर छिड़ा विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता प्रयाग महतो की याचिका पर सुनवाई हुई।

हाई पावर अपील कमेटी के समक्ष मामला

सोमवार की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने प्रयाग महतो को यह निर्देश दिया कि वे हाई पावर अपील कमेटी के समक्ष अपना मामला ले जाएं। अदालत ने कमेटी (ट्रिब्यूनल) को निर्देश दिया कि दो सप्ताह में अपना आदेश पारित करें। साथ ही अदालत ने कमेटी को यह भी निर्देश दिया कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया के आदेश से बिना प्रभावित हुए अपना आदेश पारित करें। अधिवक्ता प्रयाग महतो की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता कुमुद लता दास ने बहस की। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ में सुनवाई हुई।

कानूनी लड़ाई जारी

अधिवक्ता महेश तिवारी की ओर से अधिवक्ता सुब्रो सान्याल ने बहस की। दरअसल, झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अपनी कुर्सी जमाए रखने की कानूनी लड़ाई जारी है। चुनाव के बाद अबतक 23 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जा चुका है, लेकिन गजट नोटिफिकेशन में सिर्फ 22 सदस्यों के नाम की ही घोषणा हुई है। पिछले दिनों हुए गजट नोटिफिकेशन में प्रयाग महतो का नाम शामिल नहीं किया गया। इसके बाद गजट नोटिफिकेशन में शामिल नहीं किए जाने के मामले और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बारे में क्या विवाद है?
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ता महेश तिवारी और प्रयाग महतो के बीच निर्वाचन को लेकर विवाद है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।