राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री महेश चंद्र जोशी और सह-आरोपी मुकेश पाठक को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जमानत दे दी। पीठ ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और अभियोजन का मामला मुख्यतः दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर आधारित है। लंबे समय तक मुकदमे से पहले हिरासत में रखना सजा जैसा हो सकता है।

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश चंद्र जोशी को 2024 के एक मामले में जमानत दे दी। यह मामला राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने इस मामले के एक अन्य आरोपी मुकेश पाठक को भी जमानत दे दी। पीठ ने जोशी (जो उस समय पीएचईडी मंत्री थे) और पाठक द्वारा दायर अपीलों को स्वीकार कर लिया। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के 13 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी नियमित जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और अभियोजन पक्ष का पूरा मामला मुख्य रूप से दस्तावेजी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर टिका है। पीठ ने कहा कि जैसा कि इस अदालत ने बार-बार जोर दिया है, किसी आरोपी को मुकदमे से पहले लंबे समय तक हिरासत में रखना, बिना मुकदमे के सजा देने जैसा है। इस मामले में जोशी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ अधिवक्ता विवेक जैन पेश हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत