हिरासत में मौत मामले की जांच का समय बढ़ा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल जेल में श्रवण सूर्यवंशी की हिरासत में हुई मौत की जांच पूरी करने के लिए सीबीआई को तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है। एजेंसी ने सीलबंद रिपोर्ट में जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए और समय मांगा था। अदालत ने अगली सुनवाई 2 फरवरी को तय की। इससे पहले, कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश देते हुए मृतक की पत्नी और बच्चों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा था।

हिरासत में मौत मामले की जांच का समय बढ़ा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई को 2024 में छत्तीसगढ़ में हिरासत में एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत के कारणों की जांच पूरी करने के लिए तीन महीने और दिए। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने गौर किया कि एजेंसी ने अपनी सीलबंद रिपोर्ट में जांच को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने के लिए और समय मांगा है। पीठ ने जांच एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए तीन महीने का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई दो फरवरी के लिए तय की। दरअसल, शीर्ष अदालत ने 12 अगस्त को, 2024 में बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद श्रवण सूर्यवंशी की मौत की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था और राज्य सरकार को उसकी पत्नी और बच्चों को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का निर्देश दिया था।

अदालत ने सीबीआई निदेशक से यह सुनिश्चित करने को भी कहा था कि उसकी मौत के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमित आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिरासत में मौत मामले की जांच का समय बढ़ा