सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता मामले में दो विधि छात्र गिरफ्तार
10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दो कानून के छात्रों, प्रबल प्रताप और चंदर भान, को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। दोनों पर अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इन छात्रों का संबंध उत्तर प्रदेश से है और वे पुलिस रिमांड पर हैं।

सुप्रीम कोर्ट में बीते 10 जुलाई को हुई एक सुनवाई के दौरान कथित रूप से हंगामा करने वाले कानून के दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर अदालत की कार्यवाही में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार करने और सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रबल प्रताप व चंदर भान के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश निवासी हैं और कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप सिंह ने खुद को याचिकाकर्ता बताया और अदालत में पेश हुआ। इस दौरान उसने कथित तौर पर अदालत में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, कागज फेंके और न्यायिक कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। मामले में मौजूद दूसरे आरोपी चंदर भान की भूमिका की भी जांच की गई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


