तमिलनाडु एसआईआर संबंधी याचिकाओं पर कार्यवाही बंद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीसुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के ‘एसआईआर’ कराने के फैसले को चुनौती देने वाली 13 याचिकाओं पर कार्यवाही बंद कर दी। इनमें से एक याचिका डीएमके द्वारा दायर की गई थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने पहले के फैसले के आधार पर अब इन याचिकाओं पर सुनवाई की आवश्यकता नहीं समझी।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग के ‘एसआईआर’ कराने के फैसले को चुनौती देने संबंधी 13 याचिकाओं पर कार्यवाही बंद कर दी। इनमें डीएमके की ओर से दायर एक याचिका भी शामिल थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ ने डीएमके के संगठन सचिव आर.एस. भारती की ओर से पेश वकील विवेक सिंह की दलीलों पर गौर किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए इन याचिकाओं पर अब सुनवाई की जरूरत नहीं है। इसके बाद पीठ ने इस मुद्दे पर सभी 13 याचिकाओं का निपटारा कर दिया।
सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने 27 मई को बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह पर अपना फैसला सुनाया था और चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया को चलाने की शक्ति को सही ठहराया था।


