महुआ मोइत्रा की सुरक्षा संबंधी याचिका जवाब मांगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर जवाब देने को कहा, जिसमें उन्होंने कृष्णानगर दौरे के दौरान पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने उन्हें सर्किट हाउस से बाहर कर दिया था। न्यायालय ने जवाब के लिए एक हफ्ते का समय दिया।

महुआ मोइत्रा की सुरक्षा संबंधी याचिका जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य से सांसद महुआ मोइत्रा की एक याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा। याचिका में मोइत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के दौरे के दौरान पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आई याचिका में मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि नादिया में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सर्किट हाउस से बाहर निकाल दिया था, जबकि उन्हें राज्य सरकार की इस संपत्ति में एक कमरा आवंटित किया गया था। राज्य और केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह याचिका पर जवाब दाखिल करेंगे।

पीठ ने पूछा कि हम बस अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। क्या आपने 1 सितंबर का पत्र देखा है? अगर कोई सांसद सर्किट हाउस आती है, तो क्या उन्हें तीन दिन पहले सूचना देनी होगी? मेहता ने पीठ से आग्रह किया कि याचिका पर कोई नोटिस जारी न किया जाए और कहा कि वह इसका जवाब दाखिल करेंगे। पीठ ने एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा और उसके बाद याचिकाकर्ता एक हफ्ते में अपना जवाब दाखिल कर सकती हैं। बेंच ने कहा कि इसके बाद मामले की सुनवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहुआ मोइत्रा की सुरक्षा संबंधी याचिका जवाब मांगा