‘पुलिस बर्बरता के खिलाफ गठित समिति का पुनर्गठन नहीं होगा’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक मामले में जांच के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति का पुनर्गठन करने से इनकार कर दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि समिति उनकी देखरेख में काम करेगी। याचिकाकर्ताओं ने समिति के एक सदस्य पर हितों के टकराव का आरोप लगाया, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।

‘पुलिस बर्बरता के खिलाफ गठित समिति का पुनर्गठन नहीं होगा’

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पेपर लीक प्रदर्शन में आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस बर्बरता और पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच को गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) का पुनर्गठन करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अगुवाई में पांच सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की थी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने साफ कर दिया कि वह इस धारणा पर आगे नहीं बढ़ेगी कि उसके द्वारा गठित कमेटी पक्षपाती है। सीजेआई ने कहा कि समिति हमारा ही एक हिस्सा है। हम किसी भी बदलाव के लिए सहमत नहीं होंगे। यह समिति ‌हमारी (सुप्रीम कोर्ट) देखरेख में काम करेगी। हम इसका पुनर्गठन नहीं करेंगे। इस कमेटी को काम करने दें, हम देखेंगे। हम भाग नहीं रहे हैं। अगर किसी को लगता है कि समिति ने कहीं कुछ गलत किया है, तो हमें बताएं। हम खुली सुनवाई करेंगे। इससे पहले समिति के पुनर्गठन की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ से कहा कि एक समिति सदस्य जो पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक थे, ‘हितों के टकराव‌’ की स्थिति में है क्योंकि वे एक उच्च अधिकारी के करीबी दोस्त थे, जिनकी जांच होने की संभावना है। वरिष्ठ एक अन्य याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने अधिवक्ता भूषण की दलीलों का समर्थन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरनारायणन ने पीठ से कहा कि हमारी पहली मांग यह है कि चूंकि समिति को स्वतंत्र रूप से काम करना है, इसलिए इसमें एक अलग न्याय मित्र और एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड होना चाहिए। समिति का प्रतिनिधित्व सरकारी वकील के माध्यम से नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरनारायणन की इन दलीलों का विरोध किया और पीठ से ऐसे आरोपों को नजरअंदाज करने को कहा। मेहता ने कहा कि उनके (याचिकाकर्ता के वकीलों ) अनुसार, एक या दो लोगों को छोड़कर पूरा देश बेईमान है。

समिति के चयन पर सीजेआई का स्पष्टीकरण

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हमने समिति में मेघालय के पूर्व पुलिस महानिदेशक को इसलिए चुना था क्योंकि वे पूर्वोत्तर राज्य के डीजीपी थे और इसलिए मुख्य भूमिका की राजनीतिक पार्टियों के करीब होने की संभावना कम थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह एक आदेश पारित करेगी जिसमें सार्वजनिक नोटिस और उस नोटिस पर प्रतिक्रिया की व्यवस्था होगी। जो कोई भी समिति के सामने पेश होना चाहता है, उसे अपना पक्ष रखने का अधिकार होगा। समिति उन पर विचार करेगी। पीठ ने कहा कि समिति के सदस्य सचिव, एक तरह से, रिकॉर्ड के कस्टोडियन होंगे और पूरी सामग्री कमेटी के सामने रखेंगे। आम तौर पर, यह कोई रिटायर्ड जिला जज या कोई अन्य न्यायिक अधिकारी हो सकता है।

पक्षपात का अनुमान स्वीकार्य नहीं: जस्टिस बागची

जब वकीलों ने बार-बार समिति के पुनर्गठन पर जोर दिया तो, जस्टिस बागची ने कहा कि हम समिति के उस सदस्य के बारे में आपकी आपत्तियों पर विचार करेंगे। लेकिन यह कहना कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता वाली और हमारे द्वारा चुनी गई समिति के किसी सदस्य के बारे में पहले से ही पक्षपात का अनुमान लगाया जाए, यह बात हमें स्वीकार्य नहीं है।

सामान्य प्रश्न

✦सुप्रीम कोर्ट ने समिति का पुनर्गठन क्यों करने से इनकार किया?−
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समिति उनकी देखरेख में काम करेगी और वे किसी भी बदलाव के लिए सहमत नहीं हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘पुलिस बर्बरता के खिलाफ गठित समिति का पुनर्गठन नहीं होगा’