निर्वाचन आयोग के फैसले कानूनी नहीं मिले तो रद्द कर देंगे : सुप्रीम कोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा कि यदि फैसले कानून के अनुसार नहीं हैं तो उन्हें रद्द किया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग के फैसले कानूनी नहीं मिले तो रद्द कर देंगे : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर कानून की अनदेखी कर फैसले लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने मामले में नोटिस जारी करते हुए साफ किया कि जो फैसले कानून के मुताबिक नहीं होंगे, उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सीईसी कुमार को निलंबित या फैसला लेने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि आदेश पारित करने से पहले, केंद्र, निर्वाचन आयोग और अन्य संबंधित पक्षों का जवाब मांगा जाना चाहिए। सीजेआई ने कहा कि ‘एक अनिवार्य कानून है और हम उम्मीद करते हैं कि वे (निर्वाचन आयोग) उसका पालन करेंगे। अगर कोई उल्लंघन होता है, तो हम उसे आसानी से रद्द कर सकते हैं। अगर कानून के मुताबिक सर्वसम्मति या बहुमत नहीं है, तो कोर्ट उन फैसलों को रद्द कर सकता है। हमें नोटिस जारी करना होगा। इसके बाद, अगर वे आते हैं और रिपोर्ट से यह पता चलता है कि निर्वाचन आयोग का फैसला न तो बहुमत से लिया गया था और न ही सर्वसम्मति से, तो उन्हें उन फैसलों के बारे में सफाई देनी होगी। शीर्ष अदालत ने केंद्र, निर्वाचन आयोग, सीईसी, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी, उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और महानिदेशक (आईटी) सीमा खन्ना को नोटिस जारी किया।

सुप्रीम कोर्ट की खास टिप्पणी

- सीईसी कुमार को निलंबित किया जाता है, तो निर्वाचन आयोग का कामकाज रुक जाएगा।

- निर्वाचन आयोग को संवैधानिक आदेशों के मुताबिक काम करना होता है।

- क्या कोर्ट प्रतिवादियों की बात सुने बिना ऐसा एकतरफा आदेश दे सकती है।

- अदालत सिर्फ अखबार की रिपोर्ट के आधार पर आदेश नहीं दे सकती।

- अदालत को निर्वाचन आयोग और केंद्र के जवाब देखने होंगे।

सवाल और जवाब

✦क्या सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया?−
नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी कुमार को निलंबित करने का आदेश देने से इनकार कर दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिर्वाचन आयोग के फैसले कानूनी नहीं मिले तो रद्द कर देंगे : सुप्रीम कोर्ट